Dhokla recipe ! दाल ढोकला रेसिपी ! hindi

Dhokla recipe – ढोकला एक बहुत ही सवादिष्ट और हल्का नाश्ता है जो की हर किसी को पसंद आता है आप ढोकले को सुबह या शाम के नाश्ते में ले सकते हे!
ढोकला हालाँकि एक गुजराती डिश है पर इसे हर प्रान्त के लोग पसंद करते है! ढोकले को बहुत प्रकार से बनाया जाता है, पर ढोकले की ओरिजिनल रेसिपी ही बहुत स्वादिष्ट है!
ढोकला बनने की रेसिपी

1/2 किलो मूंग की दाल
50 ग्राम उड़द दाल
30 ग्राम चीनी
1बड़ा चम्मच अदरक हरी मिर्च का पेस्ट
1/2 चम्मच सोडा या 1 Eno
1 निम्बू का रस
3 चम्मच तेल
नमक स्वादअनुसार

ढ़ोकला बनने की विधि (Dhokla Recipe)
- मूंग दाल और उड़द दाल को अच्छे से धोके 2-3 घंटे पानी में भीगा के रख ले
- 2-3 घंटे बाद पानी को छान ले और भीगी हुई दाल को दरदरा पीस ले
- अब पिसी हुई दाल में हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट ऐड करे
- फिर नमक, शकर, निम्बू का रस डाल कर अच्छी तरह मिला ले
- अगर आप के पास ढोकला बनने का सांचा हे तो उसकी प्लेट में अच्छे से तेल लगा ले
- अब ढोकला बनने वले सांचे में पानी डाल कर उसमे एक स्टीम अने दे
- अब ढोकला पेस्ट में थोड़ा सा सोडा नहीं तो एक इनो ऐड कर के अच्छे से मिला के तुरंत आयल लगे प्लेट में डाल ले
- और तुरंत ढोकले को मध्यम आंच में 20-25 मिनट तक पकने दे
- 20-25 मिनट बाद ढोकला निकल कर चौकोर टुकड़ों में काट ले
- अब ऊपर से तड़का डाले और हरी धनिया और किसा हुआ नारियल से सजाए और गरमा गरम परोसे

कुकर में ढ़ोकला बनने की विधि
- ढोकला को आप कुकर में भी बना सकते हे
- बस जो कुकर में फिट हो जाय ऐसा प्लेट ले और कुकर के अंदर एक स्टैंड लगा दे
- फिर उसमे उतना पानी डाले जितना स्टैंड ढँक जय पर प्लेट न डूब जाये अब कुकर का ढकन बिना सीटी लगा के ढँक दे
- अब पानी से तेज स्टीम आने दे
- इस्के बाद प्लेट में ढोकला पेस्ट को अच्छे से फैला दे फिर प्लेट को स्टीम निकलते है कुकर में रखें और ढक्कन बंद कर दे
- कुकर में सीटी ना लगाये और ढोकले को मध्यम आंच में 20-25 मिनट तक पकने दे
- ऊपर से तड़का लगा के गरमा गरम परोसे
ढोकला का तड़का
- ढोकला में तड़का लगाने के लिए एक कढ़ाई में 2 चमच तेल गरम करे
- गरम तेल में 1 चमच राइ कुछ पत्ते मीठी नीम के और 2-3 हरी मिर्ची डाल के तड़काये
- कढ़ाई को आँच से उतार दे और तडके में 1/2 कप पानी मिला ले
- आखिरकार इस तड़के को ढोकले के ऊपर फैलाते हुए डाल दे